- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
बिटकॉइन से करोड़पति
" अगर मैने 18 साल की उम्र तक 10 लाख डॉलर कमा लिए तो आप दोनों मुझसे वादा कीजिए कि फिर कभी दोबारा मुझे स्कूल जाने के लिए फोर्स नहीं करोगे "
जी हां ये वाक्य एक 12 साल का लड़का अपने मा बाप से शर्त लगाते हुए कहता है कि अगर उसने 18 साल की उम्र तक 10 लाख डॉलर कमा लिए तो उसको दोबारा कभी भी स्कूल जाने के लिए नहीं कहा जाएगा ।
और उसके मां बाप इस चैलेंज को एक्सेप्ट भी कर लेते है । कि ठीक है बेटा अगर तुमने 18 साल की उम्र तक 10 लाख डॉलर कमा लिए ना तो फिर हम तुम्हें कभी भी स्कूल जाने के लिए नहीं कहेंगे ।
बिटकॉइन से करोड़पति की कहानी
ये 12 साल का लड़का ऐसा क्यों कह रहा है , और क्या ये लड़का अपना शर्त जीत पाता है या वो अपने शर्त को पूरा नहीं कर पाता ।
चलिए सब कुछ बताते है आपको, पर शुरुआत से ।
कहानी शुरू होती है 2011 से । एक 12 साल का लड़का है जिसका नाम है एरिक फ़िनमैन।
उसे पढ़ाई लिखाई में कोई ख़ास दिलचस्पी नहीं थी । वो कहते है न घिस घास के मैट्रिक पास , बस वही वाला हाल था ।
उसे कभी हाइ स्कूल जाना ही नहीं था । उसके तो टीचर ने भी कह दिया था -
"तुम पढ़ाई लिखाई छोड़ दो । ये तुम्हारे बस का बात नहीं है । जाओ और मैकडॉनल्स में काम करो । क्योंकि तुम अपने जीवन ने कभी कुछ नहीं कर पाओगे । "
एरिक की जिंदगी में बदलाव
इसी दौरान उसका एक भाई रहता था वॉशिंगटन डीसी में । एक दिन वो एरिक को वॉशिंगटन डीसी में ही , जेफरसन मेमोरियल करके एक जगह था , वहां लेकर जाता है ।
वहां एक विरोध प्रदर्शन हो रहा होता है , तो उसी विरोध प्रदर्शन में उसको लेकर जाता है । वहां बहुत भीड़ रहता है ।
तभी वहां एरिक एक लड़के को देखता है जो कि एक टी शर्ट पहना हुआ है , और उसके टी शर्ट में बिटकॉइन का प्रिंट होता है ,
यानी बिटकॉइन का लोगो बना हुआ टी शर्ट पहना हुआ है । तब एरिक अपने भाई से पूछता है कि
"भाई ये बिटकॉइन क्या होता है "
तब उसका भाई बोलता है कि - "भाई ये जो बिटकॉइन है न , ये वॉल स्ट्रीट को खत्म कर देगा । "
बस इतना ही बोलता है और कुछ नहीं । और ये पहली बार था जब एरिक को बिटकॉइन के बारे मे जानने की जिज्ञासा पैदा हुई ।
या कह सकते हो कि पहली बार एरिक का सामना बिटकॉइन से हुआ ।
बिटकॉइन से पैसे कैसे कमाए
उसके बाद घर आ कर एरिक बिटकॉइन के पीछे पड़ गया कि भई ये है क्या चीज़ । बिटकॉइन के बारे में सर्च करने लगा । जानकारी इकठ्ठा करने लगा ।
जहां से भी उसे बिटकॉइन के बारे में जानकारी मिल सके । 3 साल तक वो यही करता रहा और साथ में अपनी स्कूल की पढ़ाई भी करता था है जो कि उसे बिल्कुल पसंद नहीं था ।
अब जब उसे लगा कि वो बिटकॉइन और ब्लॉकचेन के बारे में सब कुछ जान चुका है । सब कुछ समझ गया है तो उसने 1000$ का बिटकॉइन खरीद लिया फाइनली ।
और ये 1000$ उसके दादी ने दिया था उसे । जब एरिक ने 1000$ का बिटकॉइन खरीदा तो उस समय 1 बिटकॉइन की कीमत 10$ के आस पास थी ।
बिटकॉइन से बना करोड़पति
उसके बाद क्या था । बिटकॉइन की कीमत इतनी तेज़ी से ऊपर गई की एरिक को भी विश्वास नहीं हुआ ।
जब एरिक मात्र 15 साल का हुआ तो उसने 100000$ का withdraw कर लिया । और उस पैसे से बिजनेस स्टार्ट कर लिया ।
क्यूंकि वो अपने स्कूल की पढ़ाई से बिल्कुल खुश नहीं था । उसका स्कूली अनुभव बिल्कुल भी अच्छा नहीं था था ।
इसलिए उसने बिजनेस के तौर पर एक ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म बना डाला । जैसे आज के समय में Byjus एप्लीकेशन है ।
बिल्कुल उसी तरह का बिजनेस उनसे उसी समय में स्टार्ट कर दिया था । महज 15 साल की उम्र में ।
और जब तक एरिक 17 साल का हुआ । बिटकॉइन की कीमत आसमान छू रही थी । वो आधिकारिक तौर पर 17 साल की उम्र में ही बिलेनियर बन चुके थे ।
उसने अपने माता पिता से 18 साल की उम्र तक 10 लाख डॉलर कमाने का शर्त लगाया था ।
जो कि 1 साल पहले , 17 साल की उम्र में ही पूरा हो चुका था । 10 लाख डॉलर तो क्या उससे कहीं ज्यादा वो कमा चुके थे ।
और इस तरह वो अपना शर्त जीत चुके थे। और शर्त के अनुसार उसके माता पिता ने फिर कभी उसे स्कूल में आगे की पढ़ाई के लिए नहीं भेजा ।
और इतना पैसा कमाने के बाद तो किसके मां बाप को खुशी नहीं होगी ।
इस तरह से एक crypto coin ने एरिक और उसके मां बाप की दुनिया बदल दी ।
क्या आप भी अपनी जिदगी में एक ऐसा ही बदलाव चाहते है । यदि हां , तो पोस्ट पर कमेंट करके बताए।
इस पोस्ट में बस इतना ही मिलते है एक नई सच्ची कहानी के साथ । तब तक रखिए अपना ख़्याल।
हमारे दूसरे पोस्ट भी पढ़ सकते हैं Crypto millionaire stories
धन्यवाद 🙏






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें