- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Jio coin कैसे मिलेगा फ्री में
स्वागत है दोस्तो आप सभी लोगों का 🙏
आप सब तो जानते ही है कि आने वाला भविष्य टेक्नोलॉजी का है , ब्लॉकचेन का है । ऐसे में बहुत सारी कंपनी लगातार अपने आपको अपडेट कर रही है ।
नए टेक्नोलॉजी के साथ अपने आपको अपडेट कर रही है । और ऐसा करना जरूरी भी है । क्योंकि जो समय के साथ नहीं चलेगा वो कहीं ना कहीं पीछे रह जाएगा ।
और कोई भी कंपनी ऐसा नहीं चाहेगी कि वो मार्केट में अपना अस्तित्व खत्म करे ।
इसलिए आप लोग सुन रहे होंगे कि बहुत सी देसी और विदेशी जानी मानी कंपनियां इन दिनों ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को अपना रहे है ।
Jio और Polygon Lab
इसी क्रम में भारत की सबसे बड़ी कंपनी में से एक jio की तरफ से भी एक बहुत बड़ा अपडेट निकल कर सामने आ रहा है ,
कि मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो कंपनी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में अपना कदम रखने जा रही है ।
ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि जनवरी में jio ने polygon lab के साथ बिज़नेस करने पर सहमति जताई है ।
और हम आपको बता दे कि polygon जो है वो एक ब्लॉकचेन है । और crypto currency में काम करती है ।
Polygon का खुद का crypto coin भी crypto market में उपलब्ध है ।
Polygon lab एक भारतीय कंपनी है और अब ये jio जैसे एक बड़े भारतीय कंपनी के साथ मिलकर काम करने वाली है । इससे polygon को भी बहुत फायदा होने वाला है ।
ब्लॉकचेन क्या है ।
यदि आप अभी तक ब्लॉकचेन को लेकर क्लियर नहीं है कि ब्लॉकचेन क्या होता है ? हम आपको सबसे साधारण शब्दों में बताते है कि ब्लॉकचेन क्या है ।
ब्लॉकचेन एक टेक्नोलॉजी है । जो डिसेंट्रलाइज होती है यानी इस पर किसी का भी कंट्रोल या अधिकार नहीं होता है । ना ही सरकार का , ना ही किसी सामान्य व्यक्ति का ।
इसको किसी भी काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जहां पर किसी भी काम को पारदर्शिता रखनी हो । क्योंकि इस पर किसी का कोई अधिकार नहीं होता ।
इसलिए यहां पर किसी पर तरह का ठगी या धोखा देने जैसी घटनाए ना के बराबर हो जाती है ।
यदि आप ब्लॉकचेन का उदाहरण जानना चाहते है तो तो crypto currency सबसे अच्छा उदाहरण है ।
बिटकॉइन का लेन देन और भंडारण ब्लॉकचेन सिस्टम पर ही होता है ।
ना केवल बिटकॉइन बल्कि और भी बहुत सारे crypto coin और दूसरे सेक्टर में भी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है । और इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ता ही जा रहा है ।
Jio coin क्या है ।
इस लिए jio जैसी बड़ी कंपनी भी अब ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आ गई है । रिलायंस जियो ने अपना खुद का coin भी लॉन्च कर दिया है ।
जिसका नाम jio coin है। Jio coin इसलिए भी इतना चर्चा में है कि क्योंकि jio भारत की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है।
वर्तमान समय में देखा जाए तो jio के पास लगभग 461 मिलियन यूजर्स है । यानी करीब 46 करोड़ लोग ।
यदि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने jio coin का इस्तेमाल किया तो jio coin की कीमत और मार्केट वैल्यू बहुत अधिक हो सकती है ।
इसलिए ये बहुत अच्छा मौका बन सकता है पैसे कमाने का । आप सोच सकते है जिसके पास jio coin पहले से मौजूद हो तो उसके लॉन्च हो जाने के बाद उसे कितना फायदा मिल सकता है ।
इसलिए लोग jio coin के लॉन्च होने से पहले ही उसे हासिल करना चाह रहे है । Crypto airdrop के रूप में ।
Jio coin कैसे मिलेगा फ्री में
Jio coin कैसे मिलेगा। Jio coin कहां से खरीदे। जी coin कैसे मिलेगा फ्री में इस तरह की बहुत से सवाल मन में आ रहे होंगे ।
तो चलिए हम आपको बताते है कि jio coin कैसे मिलेगा फ्री में । इसके लिए आपको jio sphere app डाउनलोड करना होगा प्लेस्टोर या appstore से।
डाउनलोड करने के बाद उसमें आप लोगों को लोग इन कर लेना है अपने jio नंबर से। उसके बाद आपको jio sphere app को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना है ।
जितना ज्यादा इस्तेमाल करोगे उतना ही ज्यादा आपको jio coin मिलेगा। इसके अलावा jio के बाकी ऐप को भी आप इस्तेमाल कर सकते है उसी jio नंबर से लॉग इन करके ।
जैसे जिओ सिनेमा, जिओ सावन और भी बाकी ऐप।
Jio sphere क्या है
Jio sphere app एक वेब ब्राउज़र है । जैसे आप लोग google chrome का इस्तेमाल करते है किसी भी चीज को सर्च करने के लिए बिल्कुल jio sphere भी वही काम करता है ।
अब आपको google की विदेशी ऐप को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है । आप भारत की अपनी देसी ऐप का इस्तेमाल कर सकते है ।
जो कि jio कंपनी यानी मुकेश अंबानी जी की है । इसके इस्तेमाल से ही आपको jio coin भी मुफ्त में मिलेगा ।
उम्मीद है आपको jio coin के बारे में सारी जानकारी मिल गई है । फिर भी यदि कुछ पूछना चाहते है तो आप नीचे कमेंट में अपना सवाल पूछ सकते है । हम आपको उत्तर जरूर से देंगे ।
आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी जा सकते है ।
धन्यवाद 🙏






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें