- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Ethereum crypto coin
स्वागत है दोस्तो आपके अपने चैनल मनी हब पर । आज हम जानेंगे ethereum crypto coin के बारे में ।
दोस्तो हम एक सीरीज लेकर आए है , जिसमें हम बात करेंगे , देखेंगे ऐसे लोगों के
जीवन की सच्ची कहानी को जिन्होंने अपने पूरे जीवन की परिस्थितियों को पूरी तरह से बदल दिया crypto currency के जरिए ।
जिन्होंने लाखों नहीं करोड़ों नहीं बल्कि अरबों रु बनाए। ये सच्ची घटनाएं और उनके जीवन की कहानियां हमे उत्साहित करेगा कि हम भी उनमें से एक की तरह बन सकते है ।
vitalik buterin कौन है
आज हम बात करने वाले है एक ऐसे लड़के की जो महज २१ साल की उम्र में बिलेनियर बन गए ।
और जिसने २०२१ कोविड के समय भारत को १.१४ बिलियन डॉलर की शीबा इनु crypto coin के रूप में क़रीब 7 हज़ार करोड़ रु तो दान में दे दिया।
इस लड़के की टोटल नेट वर्थ की बात करे तो ये करीब 21 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.5 लाख करोड़ से भी ज्यादा है ।
लेकिन ये सब इसने कैसे किया । चलिए शुरू से शुरुआत करते है ।
हम बात कर रहे है vitalik buterin की । जो ethereum crypto coin के फाउंडर है । Ethereum को आज कौन नहीं जानता ।
बिटकॉइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी crypto coin हैं।
Ethereum crypto coin history
vitalik buterin का जन्म 31 जनवरी 1994 को रशिया में हुआ । इनके पिता एक कंप्यूटर इंजीनियरिंग थे।
लेकिन उनके जन्म के 6 साल बाद वितालिक का परिवार कनाडा शिफ्ट हो गई थी ।
Vitalik बचपन से एक पढ़ाकू और इंटेलीजेंट स्टूडेंट रहे है । उनका लोगो से ज्यादा मिलने जुलने वाला स्वभाव नहीं था ।
जिसकी वजह से वो अपनी पढ़ाई के एक अलावा ऑनलाइन गेम खेलते थे।
2007 से 2010 के बीच में वितालिक World of Warcraft नामक ऑनलाइन गेम में बहुत रुचि रखते थे ।
और इसी गेम की वजह से वो crypto में भी आए ।
असल में हुआ कुछ यूं था कि 2010 में वो जिस गेम को खेलते थे यानी World of Warcraft ।
इस गेम के डेवलेपर्स ने vitalik के डायमंड रैंक को ब्लॉक कर दिया ।
उन दिन वो रात भर रोए। और उस दिन उसे एहसास हुआ कि सेंट्रलाइज चीजें जिस पर किसी का कंट्रोल होता है वो कितनी बेकार होती है ।
और उस दिन से उसे ऐसी चीजों से नफरत होने लगी जिस पर किसी का कंट्रोल होता है ।
और तब से डिसेंट्रलाइज चीजों की तरफ उसका झुकाव होने लगा जिस पर किसी का कंट्रोल नहीं होता है ।
जैसे कि ब्लॉक चैन सिस्टम । जिस सिस्टम में बिटकॉइन रन करता है ।
और इस तरह से ब्लॉकचेन और बिटकॉइन के बारे में उनकी रुचि बड़ी और और उनके बारे में गहराई से अध्ययन करने लगे ।
उसने अपनी स्कूली शिक्षा को भी जारी रखा और 17 साल की उम्र में वो एक कंपनी जिसका नाम बिटकॉइन वीकली था के लिए आर्टिकल लिखना शुरू किया ।
और इस काम के लिए उसे 5 बिटकॉइन दिया जाता था । उस समय जिसकी कीमत मात्र 3 डॉलर के आस पास होती थी । जिससे मात्र एक समय का खाना खाया जा सकता था ।
लेकिन उसने इस काम को नहीं छोड़ा क्योंकि वो जानते थे crypto currency भविष्य टेक्नोलॉजी है ।
Vitalik ब्लॉकचेन और बिटकॉइन के बारे में इतना रिसर्च कर चुके थे उनके फायदे और उनकी कमियां उनकी अच्छे से पता चल गई थी ।
जिसके बाद 19 साल की उम्र में उसने ईथीरियम के idea को लोगो के सामने रखा और उस पर काम करने लगे ।
और 21 साल की उम्र में उसने ethereum को दुनिया के सामने लॉन्च कर दिया ।
उसके बाद की कहानी तो आप सब जानते है । Ethereum , बिटकॉइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी crypto coin बन गई है ।
आज वो मात्र 28 साल के है और दुनिया के youngest crypto billionaire हैं ।
आपको क्या लगता है भविष्य में ethereum बिटकॉइन से आगे निकल पाएगा । कमेंट में जरूर बताए ।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ






Nice information
जवाब देंहटाएं